Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

Maiya Samman Yojana: मईया सम्मान योजना 11वीं किस्त जारी, यहां चेक करें अपना नाम

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से ₹2500 की राशि भेजी जा रही है। यह योजना राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई एक प्रमुख और महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

अगर आप झारखंड की निवासी महिला हैं और मईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां हम आपको 11वीं किस्त से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के साथ-साथ स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया भी बताएंगे।

Maiya Samman Yojana 11th Kist Update

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मईया सम्मान योजना के अंतर्गत 11वीं किस्त की राशि महिलाओं के खातों में भेजना शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत 50 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में राशि पहुंच चुकी है और शेष लाभार्थियों के खातों में भी रक्षाबंधन से पहले डीबीटी के माध्यम से पैसे पहुंच जाएंगे। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद भेजती है, जिससे महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में सक्षम हो रही हैं।

मैया सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • झारखंड राज्य की निवासी महिला होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • केवल आर्थिक रूप से कमजोर (गरीब) महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

मैया सम्मान योजना का स्टेटस कैसे देखें?

  • सबसे पहले मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां अपना पावती क्रमांक या राशन कार्ड संख्या दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आपके सामने लाभार्थी सूची प्रदर्शित होगी, उस पर क्लिक करें।
  • सूची में अपना नाम खोजें।
  • अगर आपका नाम सूची में है, तो इसका मतलब है कि आपको योजना के तहत राशि मिल चुकी है।

Leave a Comment