Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

Maiya Samman Yojana 11th Kist: मईया सम्मान योजना 11वीं किस्त जारी, यहां चेक करें अपना किस्त

Maiya Samman Yojana 11th Kist: मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर बहुत ही बड़ी अपडेट निकल कर सामने आई है। जैसे कि हम सभी जानते हैं, मईया सम्मान योजना के तहत अभी तक 10 किस्तों की राशि लाभार्थी महिलाओं को प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में अब महिलाएं 11वीं किस्त की राशि के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। तो फाइनली, सरकार ने अब 11वीं किस्त जारी करने को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है।

अगर आप भी मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला हैं, तो आपके लिए यह लेख अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के इस लेख में हम बताने जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत 11वीं किस्त की राशि कब मिलेगी और किन-किन महिलाओं को मिलेगी, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की 11वीं किस्त को लेकर बड़ी घोषणा

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की 11वीं किस्त बहुत ही जल्द लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। योजना के पहले चरण में 56 लाख से अधिक महिलाओं को ₹7500 की राशि ट्रांसफर की गई थी, और अब तक लगभग सभी पात्र महिलाओं को 10 किस्त मिल चुकी है।

अब महिलाएं 11वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। सरकार ने घोषणा की है कि अगस्त महीने के तीसरे सप्ताह तक, यानी 20 अगस्त 2025 तक, योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

किन-किन महिलाओं को मिलेगी 11वीं किस्त की राशि?

राज्य सरकार द्वारा संचालित मईया सम्मान योजना की 11वीं किस्त की राशि उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी:

  • जो पहले से इस योजना की लाभार्थी हैं।
  • जिन्हें पहले की 10 किस्तों में से कोई भी किस्त प्राप्त हो चुकी है।
  • जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है।
  • जिनका आवेदन पूर्ण और सफलतापूर्वक स्वीकृत हुआ है।
  • और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की 11वीं किस्त का लाभ अगस्त महीने में पात्र महिलाओं को मिलने वाला है। अगर आप इस योजना की लाभार्थी हैं तो ध्यान रखें कि आपका खाता आधार से लिंक हो और सभी दस्तावेज सही हों।

Leave a Comment